इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों की टीम कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के रांची स्थित विशाल बंगले में गुरुवार को नौवें दिन भी डटी हुई है।
HIGHLIGHTS
- धीरज साहू के बंगले में ‘गुप्त खजाने’ की तलाश
- तलाश में नौवें दिन भी डटी है आईटी की टीम
- बंगले की कोने-कोने की जांच मशीन से की
जियो सर्विलांस के जरिए जांच के बीच संभावना जताई जा रही है कि इस आवासीय परिसर में भारी मात्रा में धन और बेशकीमती चीजें गड़ी हो सकती हैं। टीम ने रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन नामक बंगले की कोने-कोने की जांच मशीन से की है। सांसद के लोहरदगा स्थित पैतृक आवास में भी ऐसी ही जांच चल रही है। दीवारों से लेकर फॉल्स सीलिंग तक की स्कैनिंग की जा रही है। ठोस क्लू मिलते ही परिसर की जेसीबी से खुदाई भी कराई जा सकती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



