जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार एक्शन मोड़ में है। जिसको लेकर पीएम आवास पर हुई सीसीएस की बैठक में कई कड़े फैसले लिए गए है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉफ्रेंस की है। केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है। जिसके तहत सिंधु जल संधि स्थगित कर दी गई है। अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई कड़े फैसले किए हैं। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या सीमा हैदर को पाकिस्तान जाना पड़ेगा?
Pahalgam Terror Attack: वीजा, पानी, बॉर्डर बंद! पाकिस्तान पर भारत का बड़ा फैसला
सीमा हैदर मामले में सरकार का कदम?
आपकों बता दें, सीमा हैदर भारत बिना वीजा और पासपोर्ट के आई थी। ऐसे में सरकार द्वारा वीजा रद्द करने की घोषणा उसके केस में सीधे तौर पर लागू नहीं होती। लेकिन ये जरूर देखा जा रहा है कि क्या भारत सरकार सीमा को भारत में रहने की इजाज़त देती है या नहीं। आपको बता दें कि सीमा को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है, हालांकि उसने कई बार इसके लिए गुहार लगाई है। अब सख्ती के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उसके मामले में सरकार क्या रुख अपनाती है।
कोर्ट में चल रहा सीमा हैदर का मामला
सीमा हैदर पर भारत में अवैध तरीके से घुसने का मामले कोर्ट में चल रहा है। सीमा कई मौकों पर कह चुकी है कि वह भारत से अब कभी पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारत से उसकी लाश ही पाकिस्तान जा सकती है। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंद प्रांत की रहने वाली है। वहां उसकी शादी गुलाम हैदर से हुई थी। गुलाम हैदर से सीमा के चार बच्चे हैं। जिनको साथ लेकर वह नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पबजी गेम खेलते शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सीमा हैदर ने जब भारत में एंट्री की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया। फिलहाल, सीमा हैदर 2 साल पहले नेपाल के रास्ते भागकर भारत आई थी और यहां उसने सचिन मीणा नामक युवक से शादी रचा ली थी।
अवैध तरीके से भारत में सीमा की एंट्री
हालांकि सीमा हैदर का दावा है कि उसने यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी कर लिया है। अब वह हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन भी करने लगी है। हालांकि अभी तक उसे भारत की नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे यह देखने की बात है कि भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले का उसके ऊपर कितना असर होता है। यहां एक और गौर करने की बात है कि सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा पासपोर्ट के ही भारत में आई है।


Download Android App
Download iOS App



