पांच दिनों से शिमला और किन्नौर में भूकम्प का आना जारीजिलों में गत पांच दिनों से भूकम्प के हल्के और मध्यम तीव्रता के झटकों का आना जारी है जिनसे स्थानीय लोग खौफजदा हैं। मात्र कुछ सैकंड समय रहे इन झटकों से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। स्थानीय मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकम्प के हल्के झटके आज तड़के लगभग ढाई बजे किन्नौर जिले के अनेक क्षेत्रों में महसूस किये गये। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 थी। भूकम्प का केंद्र भारत-चीन सीमा पर किन्नौर जिले की पहाडियों के उत्तर में 31.8 डिग्री अक्षांश तथा 78.4 डिग्री देशांतर पूर्व में लगभग दस किलोमीटर की गइराई में था। इससे पहले गत 21 और 22 मई को शिमला जिले में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 4.1 थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



