नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के शुरूआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को शानदार बढ़त मिल रही है और इसका असर सीधे सीधे स्टॉक एक्सचेंज पर देखने को मिल रहा है। आज सुबह शेयर बाजार 741.43 अंकों की तेजी के साथ 39,852.64 अंक पर खुला और लगातार बढ़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने भी जोरदार शुरुआत के साथ 212.70 अंक की जोरदार उछाल मारी और 11950.60 अंक पर कारोबार कर रहा है। बाजार पंडितों का मानना है कि आज सेंसेक्स 40,000 का स्तर और निफ्टी 12000 का स्तर पार कर जाएगा।
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 140.41 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,110.21 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.80 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,737.90 अंक पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



