उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। दिल्ली, ,पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी हर दिन अपना विकराल रूप दिखा रही है। दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। नए साल में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक और दो जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। अभी फिलहाल सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढ़ने पर यह साफ होता जाएगा। लेकिन गलन बरकार रहेगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार भी कम हो गई है। नमी भी बढ़ रही है। इसलिए, कोहरा अभी और बढ़ने की संभावना बन रही है।

राजस्थान के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शीतलहर और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार तीसरे दिन जारी है। मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, फैजाबाद का 6 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 5 डिग्री, वाराणसी का 7 डिग्री और बहराइच का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



