नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात को दो घंटे से भी कम समय में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10:42 बजे महसूस किया गया जिसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र 10 किमी गहराई में था।
इसके बाद, रात 10:58 बजे 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11:20 बजे भूकंप का चौथा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.4 थी। तीसरा और चौथा झटका क्रमश: 36 और 63 किमी गहराई में आया।
इस दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



