नयी दिल्ली : एक पखवाड़े पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के पास हुई हिंसा में शामिल होने के आरोप में सोमवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी असद अंसारी को कालकाजी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक जामिया नगर निवासी यह शख्स इसके पहले शस्त्र अधिनियम के एक मामले में संलिप्त था। उनकी पहचान वीडियोग्राफी और तकनीकी निगरानी के जरिए की गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हिंसा और पथराव में संलिप्त पाया गया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हिंसा के मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



