Shah Fireback at Akhilesh in Parliament: गुरुवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े तीन विधेयकों का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। बिल के पेश होते ही विपक्ष ने इसकी मंशा पर सवाल उठाए। परिसीमन बिल का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, AIMIM, बीजेडी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया। लेकिन मामला तब गर्मा गया जब परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री आमने-सामने आ गए। दरअसल सपा पार्टी के नेता अखिलेश यादव परिसीमन बिल का विरोध कर रहे थे।
उन्होंने विरोध जताते हुए कहा, वे महिला आरक्षण बिल के सपोर्ट में हैं लेकिन परिसीमन बिल का विरोध कर रहे हैं। इस बीच सपा प्रमुख ने सरकार से सवाल किया कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने कहा, सरकार जनगणना इसलिए नहीं करना चाह रही है, क्योंकि हम जातिगत जनगणना मांगेंगे फिर जाति के आधार पर रिजर्वेशन मांगेंगे। उन्होंने कहा, बीजेपी धोखा देकर आना चाहती है।
Amit Shah vs Akhilesh Yadav : ‘जनगणना का काम जारी’

अखिलेश के सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जनगणना का काम शुरू हो चुका है। साथ ही सरकार जाति जनगणना शुरू करने का निर्णय ले चुकी है. इस बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि जनगणना में जाति का कॉलम नहीं है। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि अभी घरों की गिनती हो रही है और घरों की कोई जाति नहीं होती है। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी का बस चले तो घरों की भी जाति कर दे। गृहमंत्री ने कहा, जब नागरिकों की जनगणना होगी तो उसमें कॉलम जाति का कॉलम होगा।
Shah Fireback at Akhilesh in Parliament: शाह का अखिलेश पर कटाक्ष
इस बीच सपा नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने सरकार से पूछा कि जनगणना में जाति का कॉलम नहीं जोड़ा गया है, जिस पर अमित शाह ने कहा कि अभी घरों की गिनती चल रही है, घरों की कोई जाति नहीं होती, जब नागरिकों की जनगणना होगी तो जाति का कॉलम एड होगा.
वहीं अमित शाह ने अपनी बात धर्मेन्द्र प्रधान के उस सवाल पर आगे बढ़ाया जिसमें उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही थी, इस पर अमित शाह ने कहा हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता. यह असंवैधानिक है. जब अखिलेश यादव ने उनसे पूछा कि क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आतीं तो शाह ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करने हुए कहा, ‘सपा अपने सारे टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें क्या आपत्ति है.
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप


Download Android App
Download iOS App




