मंडी में बोले शाह- हिमाचल में BJP की सरकार बनेगी, राहुल गांधी दीवार पर लिख लें

Summary :

NULL

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी दीवार पर लिख लें कि हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

रैली में शामिल लोगों से भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘आपके दिल में मोदी जी और बीजेपी के लिए जो प्यार है, मैं पार्टी की ओर से आपको हाथ जोड़कर नमन करता हूं। रैली में लोगों की भीड़ को देखकर मैं आत्मविश्वास से कह सकता हूं हिमाचल में बीजेपी की लहर नहीं सुनामी चल रही है।’

शाह बोले कि अमेठी में इतने समय से कांग्रेस का राज था, लेकिन कुछ समय पहले मैं ही वहां पर कलेक्टर ऑफिस का भूमि पूजन करके आया हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार किया है, जिसका जवाब जनता देगी।

अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल बाबा 2014 के बाद के सभी चुनावों को याद करो। हर चुनाव में बीजेपी आई। इसके बाद अमित शाह ने हमीरपुर में भी जनसभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि बुधवार को ही कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए घोषणापत्र का ऐलान किया है। जिसमें कांग्रेस ने किसानों को सस्ता लोन, छात्रों को लैपटॉप और युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया है।

Desk Team