Operation Sindoor के बाद शाह की बड़ी बैठक, क्या आगे भी होने वाला है कुछ बड़ा

Summary :

Operation Sindoor के बाद क्या होगा अगला कदम?

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर तगड़ा प्रहार किया, जिससे पाक में हाहाकार मच गया है। शाह की बड़ी बैठक ने भविष्य में और बड़े कदमों के संकेत दिए हैं। अटारी बॉर्डर पर बीटिंग परेड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बीएसएफ ने अटारी सीमा पर परेड समाप्ति के संबंध में पोस्टर लगा दिए हैं, जिसके बाद परेड देखने आए लोग वापस लौट रहे हैं।

पहलगाम हमले का बदला भारत की मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान पर तगड़ा प्रहार किया है। भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर मुहतोड़ जबाव दिया है। इस हमले में पाक के 100 से अधिक आतंकी मारे गए। भारत की तरफ से बी भारतीय सेना ने इसकी पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। PC में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर करीब 25 मिनट तक चली। इस बीच पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। वहां के लोगों से लेकर पाक सरकार में डर का माहौल है।

कल 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे बड़ी बैठक किए हैं। वह बॉर्डर राज्यों की सीएम और पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव के साथ बैठक करेंगे। वहीं कांग्रेस ने आज दोपहर 3 बजे से CWC की तत्काल बैठक बुलाई है। वहीं सरकार ने कल सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार की ओर से राजनाथ सिंह, अमित शाह और किरण रिजीजू बैठक में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने किया संबोधित

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन में बोल रहे थे। वह भारत के स्पेस प्रोग्रम का जिक्र किया। वहीं भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक भारत ने मसूद अजहर के घर पर हमला किया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. मसूद अजहर ने इस पर बयान भी जारी किया है. उसने कहा है कि मेरे परिवार के 10 लोग मारे गए हैं.

अटारी बॉर्डर पर परेड बंद

अटारी बॉर्डर पर बीटिंग परेड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बीएसएफ ने अटारी सीमा पर परेड समाप्ति के संबंध में पोस्टर लगा दिए हैं, जिसके बाद परेड देखने आए लोग वापस लौट रहे हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।