पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल ने ग्राफ शेयर करते हुए केंद्र पर साधा निशाना

Summary :

आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना महामारी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को ‘अनलॉक’ कर दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना महामारी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को ‘अनलॉक’ कर दिया है। 
उन्होंने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें “अनलॉक” कर दी हैं।’’ 

सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य के संबंध में अधिसूचना के अनुसार 17 दिन तक लगातार वृद्धि के बाद बुधवार को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं, डीजल कीमतों में देशभर में 48 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब डीजल का दाम 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर है। 

Desk Team