एक और जहा बीजेपी और कांग्रेस अपनी रैली में कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा और माकपा ने थरूर पर मछुआरा समुदाय के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुनंतपुरम से सांसद थरूर ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के एक मछली बाजार गए थे और वहां मछली बेच रही महिलाओं से बात कर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद थरूर ने ट्वीट किया, ‘शाकाहारी, अतिसंवेदनशील (स्क्वीमिश) सांसद होने बाद भी मछली बाजार जाकर बहुत उत्साहित हूं।’
जम्मू में अगले सप्ताह 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह
थरूर के ‘ अतिसंवेदनशील’ के इस्तेमाल से विवाद खड़ा हो गया। थरूर ने इस शब्द का मतलब बताते हुए खुद का बचाव भी किया।
थरूर की सफाई के बावजदू माकपा और भाजपा ने उनपर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद ने अपने शब्दों के चयन से मछुआरा समुदाय का अपमान किया है।
भाजपा उम्मीदवार कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि थरूर को माफी मांगनी चाहिये और उनका सोशल मीडिया के जरिये मछुआरा समुदाय को अपमानित करना ‘अत्यंत निंदनीय’ है।
इस बीच मछुआरों ने भी ट्वीट को लेकर कोच्चि, कोल्लम और कोझीकोड़ में मार्च निकाला और कहा कि उनका अपमान किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



