महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बालासाहेब्यांची शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के सामने झुककर मराठा समुदाय को आरक्षण देने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए शरीर में खून की आखिरी बूंद तक लड़ने की कसम खाई। मंगलवार देर शाम आज़ाद मैदान में अपनी दूसरी दशहरा रैली को संबोधित करते हुए एक भावनात्मक क्षण में शिंदे ने अपना भाषण छोटा कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर मराठा आरक्षण के लिए गंभीर प्रतिबद्धता जताई।
मैं भी एक मराठा हूं : एकनाथ शिंदे
शिंदे ने कहा की ‘मैं भी एक मराठा हूं और मैंने अपने पूरे जीवन में समुदाय के लिए बहुत कठिन संघर्ष किया है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने शपथ लेता हूं कि मराठों के लिए कोटा किसी भी अन्य समूह के आरक्षण को परेशान किए बिना दिया जाएगा… सभी हमारे लोग हैं और किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा। मैं मराठा युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी हताश कदम (आत्महत्या) का सहारा न लें।” शिंदे ने शिवसेना-यूबीटी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक गरीब किसान परिवार से हैं और आज इस पद तक पहुंचने के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया, लाठियां खाईं और जेल भी गए।


Download Android App
Download iOS App



