Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिव को मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीम ने बहराइच से गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार की गिरफ्तारी पर उसके परिवार वालों की प्रतिक्रिया आई है। आरोपी की मां ने कहा कि मुझे इसकी कुछ भी जानकारी नहीं है। शिवकुमार गौतम की मां सुमन गौतम ने सोमवार को कहा, मुझे मीडिया के माध्यम से ही अपने बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। मेरी शिवकुमार से होली के बाद से कोई बात नहीं हुई है और उसे काफी दिनों से देखा भी नहीं है। अब मुझे यह नहीं मालूम है कि उसने ऐसा क्यों किया है।
हत्या में अन्य आरोपी गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में आरोपी धर्मराज के भाई को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शिवकुमार की मदद करने वाले ज्ञान त्रिपाठी, अखिलेश, आकाश श्रीवास्तव और अनुराग को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मराज के पिता राधे कश्यप ने बताया कि मुझे उनसे कोई मतलब नहीं है, मुझे भी लोगों के जरिए शिवकुमार की गिरफ्तारी का पता चला है। इससे पहले धर्मराज की गिरफ्तारी के बारे में पता चला था।
आरोपियों के परिजनों ने दी प्रतिक्रिया
शिवकुमार की मदद करने वाले ज्ञान त्रिपाठी के पिता प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि हमारे गांव के लड़कों ने मुंबई में गलत काम किया और इसके बाद उनके बेटे ज्ञान त्रिपाठी को भी एसटीएफ ने पकड़ा है। ज्ञान त्रिपाठी घर पर बताकर गया था कि वह गोंडा जा रहा है, लेकिन रविवार को उसे नानपारा से पकड़ा गया। आकाश श्रीवास्तव के भाई विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं पता है, लेकिन अनुराग कश्यप ही उसे लेकर गया था। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है। हम यही गुहार लगाते हैं कि जल्द ही उसे छोड़ा जाए।
हत्या का मुख्य आरोपी बहराइच से अरेस्ट
मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम को भारत-नेपाल सीमा के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से आरोपी शिवकुमार बीते एक महीने से नेपाल में छिपा हुआ था, जिसकी तलाश मुंबई स्पेशल सेल एवं क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



