दिग्गज शूटर जशपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर को जिता चुके हैं 2 ओलंपिक मेडल

Summary :

Shooter Jaspal Rana Death: भारत के मशहूर शूटिंग कोच और एशियन गेम्स के पूर्व मेडलिस्ट जशपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके अचानक निधन की खबर ने खेल जगत को हिलाकर रख दिया है। वह बतौर कोच उभरती प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में काम कर रहे थे। How did Jaspal Rana Die: म्यूनिख से लौटते समय बिगड़ी थी तबियत जानकारी के मुताबिक, 1 जून की रात को म्यूनिख से लौटते समय जसपाल राणा की तबियत खराब…

Shooter Jaspal Rana Death: भारत के मशहूर शूटिंग कोच और एशियन गेम्स के पूर्व मेडलिस्ट जशपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके अचानक निधन की खबर ने खेल जगत को हिलाकर रख दिया है। वह बतौर कोच उभरती प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में काम कर रहे थे।

How did Jaspal Rana Die: म्यूनिख से लौटते समय बिगड़ी थी तबियत

जानकारी के मुताबिक, 1 जून की रात को म्यूनिख से लौटते समय जसपाल राणा की तबियत खराब हो गई थी, जहां उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उन्हें सीधा साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वहां टेस्ट के बाद उन्हें हार्ट में एक स्टेंट डाला गया था, इसके बाद उनका मेडिकल प्रोसीजर किया गया। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया

Jaspal Rana: 2002 में मिला ‘पद्मश्री’

जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। भारत में निशानेबाजी के खेल को लोकप्रिय बनाने का एक बड़ा श्रेय उन्हें ही जाता है। मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले जसपाल राणा को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सफलताओं के लिए साल 2002 में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाजा गया था।

मनु भाकर को दी कोचिंग

Shooter Jaspal Rana Death
(Image- Social Media)

जसपाल राणा 2012 से भारतीय स्पोर्ट्स शूटर्स को कोचिंग देना शुरू किया था। साल 2018 से पिस्टल कोच जसपाल राणा ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को कोचिंग दे रहे थे। टोक्यो ओलंपिक 2020 से खाली हाथ लौटने के बाद मनु भाकर ने अपनी हाल की ठीकरा जसपाल राणा के सिर फोड़ दिया था। हालांकि, 2024 ओलंपिक की तैयारी के लिए 2023 में वे फिर साथ आ गए थे। मनु भाकर ने ओलंपिक में पदक भी जीता था।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।