लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला का मंगलवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रो ने बताया कि वह 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। कोटा के किशोरपुरा श्मशान में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। ओम बिरला कोटा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
लोकसभ अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला कोटा के वरिष्ठ समाजसेवी थे और कर्मचारियों की सभा 108 में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। श्रीकृष्ण का जन्म कोटा जिले के कनवास में 12 जून 1929 हो हुआ था। उनकी शिक्षा पाटनपोल स्कूल में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



