नई दिल्ली : आगरा के ऐतिहासिक किले में आयोजित होने वाले ‘ साउंड एंड लाइट शो ’ के नियंत्रण कक्ष से करीब छह फुट लंबे सांप को बचाया गया। एनजीओ ‘ वाइल्डलाइफ एसओएस ’ ने बचाए गए सांप को कुछ घंटे निगरानी में रखा और फिर इसे जंगल में छोड़ दिया।
संगठन ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को ऩियंत्रण कक्ष के अंदर बेकार पड़े तारों के बीच करीब छह फुट लंबा सांप मिला। तीन सदस्यीय बचाव दल ने किले में पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। टीम ने सांप को एक कंटेनर में बंद किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



