भारतीय क्रिकेटर Nitish Rana ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई

Summary :

आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर Nitish Rana ने रविवार यानी 10 जून को अपनी गर्लफ्रेंड

आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर Nitish Rana ने रविवार यानी 10 जून को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह से सगाई कर ली है। नीतीश राणा साची के साथ लंबे समय से रिलेशन में थे और अब उन्होंने साची से शादी करने का फैसला कर लिया।

 Nitish Rana, Sachi Marwah

ये हैं Nitish Rana की गर्लफ्रेंड साची मारवाह

 Nitish Rana, Sachi Marwah

Nitish Rana की गर्लफ्रेंड साची मारवाह पेशे से इंटीरियर आर्किटेक्ट हैं। नीतीश और साची की सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें हैं। साची ने सोशल मीडिा पर नीतीश के साथ कई तस्वीरें साझा कर रखीं हैं।

 Nitish Rana के दोस्त ध्रुव शौरी ने सगार्ई का बताया

 Nitish Rana, Sachi Marwah

नीतीश राणा के साथ ध्रुव शौरी जो उनके साथ दिल्ली के लिए खेलते हैं उन्होंने ही नीतीश की सगाई के बारे में बताया। नीतीश और ध्रुव काफी लंबे समय से दोस्त हैं। नीतीश की सगाई में ध्रुव शौरी भी शामिल थे। ध्रुव ने नीतीश और साची को आने वाले जीवन केलिए सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं दीं।

इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खबर दी Nitish Rana ने

Nitish Rana, Sachi Marwah

नीतीश राणा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल कर सगाई के बारे में बताया। यह तो नहीं पता चला कि नीतीश और साची शादी कब करेंगे। बता दें कि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की है।

Nitish Rana, Sachi Marwah

तो वहीं पंजाब की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी कुछ दिल पहले अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने दिसंबर में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्र्मा से शादी की है।

Nitish Rana, Sachi Marwah

आईपीएल 2018 में Nitish Rana का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा

Nitish Rana

आईपीएल का 11वां सीजन नीतीश राणा के लिए कुछ खास नहीं रहा था। नीतीश राणा ने कुछ मैैचों में तो रन बनाए लेकिन चोटिल होने के बाद वह फॉर्म में आए ही नहीं। आईपीएल के एक मैच में नीतीश राणा चोटिल हो गए थे। यही वजह थी कि टीम ने उन्हें कुछ मैचों में नही खिलाया था।

Nitish Rana

नीतीश राणा ने मैचों में वापसी तो की लेकिन अधिकतर मैचों में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। विराट कोहली को नीतीश राणा ने आईपीएल इस साल आउट किया था उसके बाद से ही वह गेंदबाजी की वजह से चर्चाओं में रहे थे।

Nitish Rana

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team