पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया अग्रवाल का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। घटना की जांच के सिलसिले में जब पुलिस टीम सिया को उसके घर और अन्य ठिकानों पर लेकर पहुंच रही है, तभी उसने वहां मौजूद मीडिया के कैमरों की तरफ ‘मिडल फिंगर’ (अश्लील इशारा) दिखा दिया। कैमरे में कैद हुई उसकी इस आपत्तिजनक हरकत की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है और लोग आरोपी के इस असंवेदनशील रवैये पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।
सिया गोयल वायरल वीडियो
गुरुवार को जब पुलिस सिया गोयल को उसके घर से बाहर लेकर निकली, तब वहां पर मीडिया पहले से मौजूद थी। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने एक्स पर 17 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। काली टी-शर्ट पहने और चेहरे पर प्रिंटेड स्कार्फ लपेटे हुए सिया ने रिकॉर्ड कर रहे मीडिया को मीडिल फिंगर दिखाई। हालांकि पुलिस ने तरफ से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, क्योंकि सारा फोकस मामले की जांच पर बना हुआ है।
Pune, Maharashtra: Siya Goyal, accused in the Ketan Agarwal murder case, was taken by Pune Rural Police to her Market Yard residence for investigation. After the investigation was completed, while leaving the house, Siya Goyal allegedly made obscene gestures and showed the middle… pic.twitter.com/mHnQKlfRrq
— IANS (@ians_india) July 2, 2026
हत्याकांड में एक और युवक का नाम आया सामने
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथ एक और अहम सुराग लगा है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब चेतन चौधरी के एक क्लासमेट का नाम सामने आया है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड का रहने वाला है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी की एक निजी कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी चेतन और सिया ने इस युवक को केतन को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बताई थी। आरोपियों ने उसे 18 जून को लोहागढ़ किले पर साथ चलने के लिए भी कहा था, लेकिन वह उनके साथ नहीं गया। पुलिस फिलहाल इन दावों की सच्चाई जानने के लिए उस युवक से गहन पूछताछ कर रही है।
प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को दिया धक्का

आपको बता दें कि सिया गोयल पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन को किले से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इसे महज एक हादसा दिखाने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर ही दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और चेतन इस शादी से खुश नहीं थी।
दोनों ही केतन को अपने रास्ते में कांटा मानते थे और रास्ते से हटाने चाहते थे। उन्होंने उसको हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। बीते 18 जून को सिया ने चेतन के साथ मिलकर मंगेतर केतन को गहरी खाई में धकेल दिया। फिलहाल ये दोनों पुलिस हिरासत में हैं और मामले में आगे की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App




