केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज एक न एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले से जुड़े नए दावे भी सामने आ रहे हैं। अब घटना में सिया गोयल की गुपचुप शादी की बात सामने आई है, जिसने इस केस को एक बड़ा मोड़ दे दिया है। NDTV की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, केतन अग्रवाल से सगाई होने के बाद भी सिया गोयल ने अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से चोरी-चुपके शादी कर ली थी।
इस दावे के सामने आने के बाद मामले में नया तूल आ गया है। पुणे पुलिस ने जांच बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है अब देखना होगा कि केतन हत्याकांड के असली आरोपी को सख्त सजा कब तक मिलेगी।
क्या सच में हुई थी सिया गोयल और चेतन चौधरी की शादी?

NDTV की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे ग्रामीण पुलिस यह पता करने में लगी है कि क्या सिया गोयल चेतन चौधरी की शादी करीब सच में हुई थी या यूंही एक अफवाह है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 4 माह पहले दोनों की शादी स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई थी। पुलिस उस कथित मैरिज सर्टिफिकेट की भी खोजबीन शुरू कर दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि दोनों ने कानूनी तौर पर शादी की है या नहीं?
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल के कॉलेज के 2 दोस्त इस कथित शादी में गवाह बने थे। यह भी खबर है कि दोनों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में गवाह के तौर पर इससे संबंधित कागजों पर साईन भी किया था। फिलहाल पुलिस इन दावों की सच्चाई जानने के लिए जांच बढ़ा दी है।
WhatsApp चैट और सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच

जांच के दौरान, वायरल WhatsApp चैट और दूसरे डिजिटल सबूत भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं। खबरों के मुताबिक, सिया और चेतन की माला पहने हुए एक तस्वीर सिया से जुड़े एक प्राइवेट Instagram अकाउंट पर पोस्ट की गई थी, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया; पुलिस अब इस तस्वीर को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, पूरी घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सिया गोयल की चैट और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस खबर के बाद केतन हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। जिसपर सबकी नजरे टिकी हुई है।
READ ALSO: शादी को नहीं हुए थे 3 महीने, तीसरी मंजिल से नीचे मिली लाश; परिजनों का आरोप – ‘साजिश के तहत मार डाला’


Download Android App
Download iOS App




