मोदी सरकार पर हमेशा वार करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हल्ला बोला है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित उनकी पसंद के किसी भी बीजेपी नेता से बहस करने की चुनौती दी है।
अलग-अलग मुद्दों पर राहुल के प्रधानमंत्री को घेरने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही यह कह चुके हैं। राहुल गांधी को आगे आना चाहिए और किसी भी मुद्दे पर बात करनी चाहिए। वह संसद में या हमारे सामने बोल सकते हैं।”
स्मृति ने कहा कि अगर संसद में नहीं तो वह टेलीविजन पर बहस के लिए आ सकते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) तक उसमें भाग ले सकते हैं। वह (राहुल) हमारे किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं, हम बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन वह कोई किताब अथवा कागज का टुकड़ा अपने साथ न लाएं।
दरअसल, स्मृति ईरानी अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनवा रही थीं। ईंधन के बढ़ते दामों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस स्थिति से प्रभावित है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



