स्मृति ईरानी ने CAA और NRC पर ममता के जनमत संग्रह वाले बयान को बताया ‘संसद’ का अपमान

Summary :

स्मृति ईरानी ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर कहा, “(बनर्जी की) टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि उनका यह बयान संसद का अपमान है। 
शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में भाग लेने आईं केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘(बनर्जी की) टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है।’’ 

शाह के घर के बाहर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, शर्मिष्ठा मुखर्जी सहित हिरासत में लिए गए 50 अन्य सदस्य

बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह सीएए और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी। हालांकि राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता से अपना यह बयान वापस लेने को कहा। 

Desk Team