पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डा. अरूण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. खुर्शीद अनवर, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिन्द एवं पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास ने हाल के दिनों राज्य के कुछ जगहों पर सामाजिक सद्भाव बिगाडने की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तथा ऐसी दुखद घटना पर काबू नहीं पाया गया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के बिहार पर ग्रहण लग सकता है। अपना बिहार गॉधी, लोहिया, अब्दुल कलाम आजाद, आचार्य नरेन्द्रदेव, जयप्रकाश, जगदेव, कर्पूरी ठाकुर, गौतम बुद्ध, महावीर, चाणक्य, चन्द्रगुप्त, सम्राट अशोक की ऐतिहासिक धरती रही है।
सांसद डा. अरूण एवं रालोसपा नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के सामाजिक सद्भाव को बरकारार रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ हैं। एनडीए के सभी दलों को चाहिए कि सामाजिक सद्भाव बिगडऩे वाले जिलो में संयुक्त रूप से लोगों के बीचजाये। मुख्य विपक्षी दल से भी सांसद डा. अरूण ने आग्रह किया है कि वे सरकार पर आरोप लगाने के बजाये उन्हें समर्थन करें ताकि बिहार की गंगा-यमुना तहजीब बरकरार रह सके।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



