नयी दिल्ली : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग सहित विभिन्न जगहों पर सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने कानूनी अनुमति के आंदोलन करने का फैसला किया है।
मंत्रिमंडल बैठक की संवाददाताओं को जानकारी देते हुए जावड़ेकर ने शाहीन बाग में कथित आपत्तिजनक नारों का हवाला दिया और कहा, “सबने इसकी निंदा’’ की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को प्रदर्शन करने और अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन कानूनी अनुमति लेना भी ज़रूरी है।
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा, “ अगर कुछ लोगों ने निर्णय किया है कि वे अनुमति नहीं लेंगे और प्रदर्शन पर बैठेंगे तो, यह यह उन पर प्रतिबिंबित होता है।” जावड़ेकर से शाहीन बाग और दिल्ली के अन्य इलाकों में चल रहे आंदोलन के बारे में सवाल किया गया था तथा यह भी पूछा गया था कि प्रदर्शनों की वजह से सड़क बंद होने के कारण सरकार को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आंदोलन को खत्म कराने के लिए प्रदर्शनकारियों के संपर्क में है।


Download Android App
Download iOS App



