10 नवंबर को रिलीज होगी सोनिया गांधी की 544 पन्नों की किताब, X पर पोस्ट कर इमोशनल हुए राहुल

Summary :

सोनिया गांधी की संस्मरण बुक 544 पन्नों की है जो नवम्बर में रिलीज होगी। बता दें पब्लिशर अल्फ्रेड ए. नोपफ ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। जिसका कवर रिलीज हो चुका है। इस बुक में सोनिया गांधी की फीचर इमेज है जिसमें ऊपर बोल्ड में 'बिलोंगिग' लिखा हुआ है। वहीं नीचे बोटम पर 'ए जर्नी ऑफ लव' लिखा हुआ है।

Sonia Gandhi Book

Sonia Gandhi Book : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर अपने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आने वाली बायोग्राफी ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने अपने भावुक पोस्ट में कहा, “मैंने आपको और पापा को आखिरी बार एक साथ 35 साल से भी पहले देखा था। जिस दिन पापा गए, उसके बाद से मैंने आपको जिंदगी की हर चुनौती का सामना अटूट साहस और गरिमा के साथ करते देखा है। केवल प्रियंका और मैं ही यह बात सच में जानते हैं कि आप किस दौर से गुजरी हैं और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी वास्तव में कितनी कठिन रही।

544 पन्नों की होगी बुक

बता दें सोनिया गांधी की संस्मरण बुक 544 पन्नों की है जो नवम्बर में रिलीज होगी। बता दें पब्लिशर अल्फ्रेड ए. नोपफ ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। जिसका कवर रिलीज हो चुका है। इस बुक में सोनिया गांधी की फीचर इमेज है जिसमें ऊपर बोल्ड में ‘बिलोंगिग’ लिखा हुआ है। वहीं नीचे बोटम पर ‘ए जर्नी ऑफ लव’ लिखा हुआ है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, “मुझे इस बात की बेहद खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी – “बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव” – आखिरकार उन लाखों लोगों द्वारा पढ़ी जाएगी जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आपके जैसे बेहद निजी व्यक्ति के लिए अपनी इस खूबसूरत कहानी को दुनिया के सामने लाना कितना मुश्किल था।”

ऑडियो एडिशन भी होगा जारी

बता दें, इस खास किताब का ऑडियो एडिशन भी पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा जारी किया जाएगा। यह संस्मरण सोनिया गांधी के जीवन, उनके रिश्तों और राजीव गांधी के साथ बिताए लम्हों की एक गहरी और व्यक्तिगत झलक पेश करता है। इसमें उनके शुरुआती जीवन से लेकर सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के उतार-चढ़ाव भरे अनुभवों को बहुत करीब से पिरोया गया है।

यह भी पढ़ें – BBA छात्र ने छुट्टियों में चलाया रैपिडो, कमा डाले इतने, बताई गिग वर्क की ग्राउंड रियालिटी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।