Sonia Gandhi Health Update : कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष व सीनियर नेता सोनिया गांधी को स्वास्थ संबंधी समस्याओं के चलते एक बार फिर अस्पताल जाना पड़ा है. बता दें उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
जानकारी के अनुसार उन्हें एक छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया है. राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को जनवरी से अब तक तीसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है.
इससे पहले सोनिया गाँधी को मार्च में उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था. उन्हें पेट में इंफेक्शन से जुड़ी समस्या बताई गई थी, जिस चलते इलाज के लिए वह वहां पहुंची थीं.
Sonia Gandhi Hospitalised: राजस्थान से राज्यसभा सांसद

वहीं जनवरी में उन्हें सांस लेने में समस्या हुई थी. यह भी कहा गया था कि दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण और सर्दी के चलते भी उन्हें यह परेशानी हुई है. बता दें सोनिया गांधी 79 वर्षीय की हैं और वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं. स्वास्थ संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल भर्ती होना पड़ा है.
बता दें, सोनिया गांधी कांग्रेस की टॉप लीडरशिप में आती हैं. एक समय उन्होंने पार्टी को मुश्किल समय में संभाला है. वह अपनी राजनीतिक सूझबूझ के लिए जानी जाती हैं.
इससे पहले वह यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं, लेकिन 2024 में उन्होंने संसदीय चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था. इसके बाद वह राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची थीं.
Sonia Gandhi Health Update: पहले भी पहुंची अस्पताल

बता दें, जून 2025 में भी सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था, तब उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बताई गई थी. बीते कुछ सालों से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहा है. माना जाता है कि इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस में अपनी सक्रियता भी पहले के मुकाबले थोड़ी कम की है.
यही नहीं राजनीतिक बैठकों, रैलियों आदि में भी वह पहले के मुकाबले कम ही दिखाई देती हैं. वह पार्टी के अहम् जिम्मेदारियों का मार्गदर्शन करती हैं. मगर वह सक्रिय रूप से ग्राउंड में कम दिखाई देती हैं.
यह भी पढ़ें – वैक्सीन मैत्री: कोविड संकट में भारत ने 42 अफ्रीकी देशों तक पहुंचाई वैक्सीन


Download Android App
Download iOS App




