Also Read: गर्मियों में पिंपल्स का होगा सफाया! ये 7 जादुई घरेलू नुस्खे देंगे आपको बेदाग Glowing Skin
Pasine ki Badbu Kaise Roke: पसीने के बदबू से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 तरीके
1. नींबू का रस

नींबू पसीने की बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने का काम करता है। यह एक प्राकृतिक परफ्यूम की तरह है। नहाने से पहले नींबू का एक टुकड़ा अपनी अंडरआर्म्स पर मलें और फिर 10 मिनट बाद पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा को नींबू से परेशानी हो, तो आप इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
2. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा पसीने को सोखने और कीटाणुओं को मारने में बहुत असरदार है। इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगायें और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो-तीन बार ऐसा करने से बहुत फायदा मिलता है।
3. नारियल तेल और कपूर
नारियल तेल त्वचा के लिए अच्छा होता है और कपूर इसे और भी असरदार बना देता है। हल्के गर्म नारियल तेल में थोड़ा कपूर मिलाएं और ठंडा होने पर इसे शरीर पर लगाएं। यह पसीने की बदबू तो दूर करता ही है, साथ ही स्किन की खुजली और जलन को भी शांत करता है।
4. मुल्तानी मिट्टी

5. एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ कीटाणुओं को भी खत्म करता है। ताजे एलोवेरा के जेल को पसीने वाली जगहों पर लगाएं। आप इसे लगाकर छोड़ भी सकते हैं या थोड़ी देर बाद पानी से साफ कर सकते हैं। यह त्वचा को सोफ्ट और फ्रेश रखता है।
6. हल्के कपड़े पहनें
गर्मियों के मौसम में सूती (कॉटन) और ढीले-ढाले कपड़े ही पहनें। सूती कपड़े पसीने को जल्दी सुखा देते हैं, जिससे बदबू नहीं फैलती। सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए क्योंकि उनमें हवा नहीं आती-जाती और पसीना अंदर ही जमा होकर बदबू पैदा करता है।
7. खूब पानी पिएं

शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए खूब पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे पसीने में ज्यादा बदबू नहीं आती। दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखना गर्मियों में सबसे जरूरी काम है।


Download Android App
Download iOS App




