Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को निर्विरोध राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनाव में जीत दर्ज की है, साथ ही बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी चुने गए हैं।
Highlights
- सोनिया गाँधी ने निर्विरोध राजस्थान राजयसभा चुनाव में जीत दर्ज की
- बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी चुने गए हैं
- इनका कार्यकाल हो रहा है खत्म
सोनिया गाँधी ने निर्विरोध राजस्थान राजयसभा चुनाव में जीत दर्ज की
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को निर्विरोध राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनाव में जीत दर्ज की है, साथ ही बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी चुने गए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव और राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी चुने गए हैं
दरअसल, राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में तीन सीटों के चुनाव होने था और तीन उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र प्रस्तुत किया था। चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। किसी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया। जरूरत होने पर वोटिंग 27 फरवरी को होनी थी।
इनका कार्यकाल हो रहा है खत्म
राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (बीजेपी) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है। एक खाली सीट पर चुनाव हुआ है क्योंकि बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App




