गुजरात में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी सोफे पर बैठे, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे कुर्सी पर अलग बैठे नजर आए। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इसे दलितों का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खड़गे जी का सम्मान करना सीखो, वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं के फोटो शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीजेपी के नेता और आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने शेयर किया है। वीडियो के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान को लेकर हमला बोला है।
क्या बोले अमित मालवीय
इस वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे एक कुर्सी पर अलग बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी सोफे पर बैठे हैं। भाजपा ने इसे दलितों का अपमान बताया है। आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कुर्सी पर और राहुल सोनिया के सोफे पर बैठे होने का वीडियो शेयर किया। अमित मालवीय ने लिखा कि पहले खड़गे जी का सम्मान करना सीखो। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी कुर्सी किनारे लगाने का क्या मतलब था? इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है। अमित मालवीय के अलावा भाजपा के अन्य नेता भी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
पहले खड़गे जी का सम्मान करना सीखो। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी कुर्सी किनारे पर लगाने का क्या मतलब था? यह साफ़ दर्शाता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है। https://t.co/cPtZUJXUFB pic.twitter.com/6u4kZYxcsN
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 9, 2025
मालवीय ने कांग्रेस का पलटवार किया
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा को दलित विरोधी बताया गया और आरोप लगाया गया कि जब विपक्ष के नेता टीका राम जूली राम मंदिर गए थे, तो भाजपा के पूर्व विधायक ने उस मंदिर को धुलवाया। राहुल गांधी ने कांग्रेस के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण! इसका पलटवार करते हुए भाजपा ने यह वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा है।
कांग्रेस की CWC बैठक में विदेश नीति और आर्थिक संकट पर हुई चर्चा


Download Android App
Download iOS App



