Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और सीनियर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार चुने गए है। अब तक पार्टी ने 31 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
Highlights
- पार्टी की नई लिस्ट में कौन कौन उम्मीदवार?
- बदायूं से शिवपाल यादव लड़ेंगे चुनाव
पार्टी की नई लिस्ट में कौन कौन उम्मीदवार? बदायूं- शिवपाल सिंह यादव कैराना- इकरा हसन बरेली- प्रवीण सिंह ऐरन वाराणसी- सुरेन्द्र सिंह पटेल हमीरपुर- अजेंद्र सिंह राजपूत
बदायूं से शिवपाल यादव लड़ेंगे चुनाव
बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव दो बार सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में वो संघमित्रा मौर्य से हार गए थे। धर्मेंद्र यादव को इस बार यहां से टिकट नहीं दिया गया है। सपा के इस फैसले को स्वामी प्रसाद मौर्य की घेराबंदी के तौर पर भी देख जा रहा है। संघमित्रा मौर्य बदायूं में डटी हुई हैं, वो इस सीट पर अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। हालांकि बीजेपी ने अभी तक उनके नाम का एलान नहीं किया है लेकिन सिटिंग सांसद के तौर पर उनकी तैयारी जोरों पर है


Download Android App
Download iOS App




