अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दोनो पक्षों के बीच सुलह कराने में जुटे पंडित श्री श्री रविशंकर ने मंगलवार को कहा कि बातचीत का अच्छा नतीजा निकलेगा क्योंकि इस मामले को लेकर देशभर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
वाराणसी में सांस्कृतिक संकुल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रविशंकर ने कहा कि बातचीत सही दिशा में हो रही है, जिसका अच्छा नतीजा निकलेगा। बड़ा काम है लेकिन प्रयास चल रहा है।शुरुआती परिणाम आशा के मुताबिक ही है। इस मामले में लोगों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय अपना फैसला दे चुका है। हम सौहार्द के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, ताकि हमेशा के लिए समस्या हल हो जाए।
रविशंकर ने बताया कि इस मामले को पटरी पर लाने के लिए सभी संतों से सलाह लेंगे और समाज में धर्म की स्थापना कैसे हो, इस पर विचार करेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



