6 जून से शुरू हो सकता है नयी लोकसभा का पहला सत्र

Summary :

देश में आम चुनाव के बाद 17 वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू हो सकता है और 15 जून को इसका समापन होगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश में आम चुनाव के बाद 17 वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू हो सकता है और 15 जून को इसका समापन होगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के अगले दिन 31 मई को नये मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान पहले संसद सत्र के शुरूआत की तिथि पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। 
सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार सत्र के दौरान अपनी बहुमत साबित करेगी। संसद का यह कार्यकाल छह दिन का होगा। छह जून से शुरू हुआ सत्र 15 जून को खत्म होगा। 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। 

Shera Rajput