कांग्रेस ने मंगलवार को देश की अर्थव्यवस्था को नाजुक स्थिति में बताते हुए कहा कि इसके ‘सभी चार इंजनों’ ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए सरकार को सुस्त पड़ती आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने की कार्ययोजना पेश करनी चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में मौजूदा स्थिति को अस्थायी करार देकर इस मामले को हल्का बता चुके हैं। शर्मा ने कहा कि मोदी को यह टिप्पणी करने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार परिषद से विचार करना चाहिए था।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘ ‘ स्थिति गंभीर है। सरकार को लोगों को जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री का साक्षात्कार या गृह मंत्री का उपदेश काफी नहीं है। हम सरकार की कार्ययोजना देखना चाहते हैं। उनके पास हमारी अर्थव्यवस्था, निवेश को पटरी पर लाने और रोजगार के सृजन के लिए क्या कार्ययोजना है।’’
शर्मा ने कहा कि आंकड़े डरावने हैं क्योंकि बेरोजगारी का स्तर पिछले पांच दशक में सबसे ऊपर पहुंच गया है और जीडीपी लागातार गिर रही है।
उन्होंने कहा कि यह लोगों को जवाब देने का समय है और उन्हें प्रोपेगेंडा, राष्ट्रवाद, देशभक्ति के नाम पर भ्रमित नहीं किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



