पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

Uttar Pradesh News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती मामले में STF की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। STF ने मेरठ जिले से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है। दावा है कि इन गिरफ्तारियों के बाद बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इन सभी की गिरफ्तारी कंकरखेड़ा इलाके से की गई है। STF के अनुसार कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद कंकरखेड़ा पुलिस पूछताछ में जुट गई है। Highlights पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले 6 आरोपी गिरफ्तार मेरठ से STF की टीम…

Uttar Pradesh News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती मामले में STF की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। STF ने मेरठ जिले से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है। दावा है कि इन गिरफ्तारियों के बाद बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इन सभी की गिरफ्तारी कंकरखेड़ा इलाके से की गई है। STF के अनुसार कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद कंकरखेड़ा पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

Highlights

  • पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले 6 आरोपी गिरफ्तार
  • मेरठ से STF की टीम ने किया गिरफ्तार
  • आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन हुए बरामद

आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन हुए बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में गिरफ्तार 6 आरोपी मेरठ के ही रहने वाले हैं। इनकी पहचान दीपू, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन और साहिल के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के बाद इनसे 8 मोबाइल फोन, प्रश्न पत्र की छाया प्रति, उत्तर कुंजी भी बरामद हुई है।

मेरठ से STF की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी मेरठ के सरधना, टीपी नगर और कंकरखेड़ा इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम पूछताछ में जुट गई है। कई और लोगों के भी नाम सामने आए हैं।

Desk Team