पहले हुई कहासुनी, फिर जमकर चले पत्थर, अहमदाबाद में दो गुटों में झड़प, 2 लोग घायल

Summary :

Stone Pelting in Ahmedabad Village: अहमदाबाद के कालाना गांव में कहासुनी का विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गया औऱ दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस पत्थरबाजी में दोने समुदाय के लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की और यह एक पूरानी रंजीश के तहत विवाद हो सकता है। कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। जानते है दोनों गुटों के बीच यह विवाद इतना क्यों बढ़ गया औऱ इसके पीछे क्या रंजिश थी। Stone Pelting in Ahmedabad…

Stone Pelting in Ahmedabad Village: अहमदाबाद के कालाना गांव में कहासुनी का विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गया औऱ दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस पत्थरबाजी में दोने समुदाय के लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की और यह एक पूरानी रंजीश के तहत विवाद हो सकता है। कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। जानते है दोनों गुटों के बीच यह विवाद इतना क्यों बढ़ गया औऱ इसके पीछे क्या रंजिश थी।

Stone Pelting in Ahmedabad Village

Ahmedabad News Today
Ahmedabad News Today

दो गुटों के बीच आज हुई झड़प कोई नया मामला नहीं था, इससे पहले भी इनके बीच विवाद जारी रहा है। बता दें कि कलाना गांव के रहने वालें युवाओं के बीच कुछ सालों से सोशल मीडिया में एक पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ था और पहले भी यह कहासुनी और झड़प हुई थी। सोमवार को भी एक गुट के युवकों और दूसरे गुट के युवकों के बीच मारपीट हुई थी और आज फिर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया औऱ पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें 2 लोग घायल हो गए है।

Ahmedabad News Today

Stone Pelting in Ahmedabad Village
Stone Pelting in Ahmedabad Village

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। बताया जा रहा कि अभी तक 42 लोगों को हिरासत में लिया गया है और दोनों पक्षों के तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों गुटों के बीच यह एक वर्चस्व की लड़ाई है जिसमें कई बार विवाद भी हुआ है।

ALSO READ: टीबी मुक्त भारत लक्ष्य को लेकर केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की अहम बैठक, जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।