तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना , कहा- चाचा बेवकूफ मत बनाइए, ट्रंप से नहीं मोदी से मांगिए विशेष राज्य का दर्जा

Summary :

बिहार के एनडीए नेता विशेष राज्य हेतु विशेष दर्जा विपक्ष से मांग रहे हैं या भूत-प्रेत से : तेजस्वी , उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा अमेरीका के डोनाल्ड ट्रंप से मांग कर रहे हैं क्या। ये जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है।

पटना : एनडीए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग कर रहे हैं किससे, विपक्ष या भूत-प्रेत से।

जबकि केन्द्र और राज्य में एनडीए की सरकार है फिर ये लोग मांगने की नौटंकी किससे कर रहे हैं। जनादेश चोरी करने के बाद ये अवसरवादी लोग विकास नहीं करने के बहाने ढूंढ़ रहे हैं। ये बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा अमेरीका के डोनाल्ड ट्रंप से मांग कर रहे हैं क्या। ये जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है। नीतीश चाचा जी को चन्द्राबाबू नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रखकर बताईये कि बिहार का हक मांग रहे हैं या कोई भीख?।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team