बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत के सुसाइड को मर्डर बताते हुए ट्वीट किया। उनके द्वारा किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबाई मचा दी।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, उन्हें क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। ट्वीट में उन्होंने एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है जिसमें उन्होंने 26 ऐसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला है जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। जैसे कि सुशांत के गले पर निशान का लोकेशन, इसमें कहा गया है कि सुशांत के गले पर मिले निशान आत्महत्या की तरफ इशारा नहीं करते।
सुब्रमण्यम स्वामी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस सिलसिले में बात की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि वे इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बिहार पुलिस की भी तारीफ की है कि उन्होंने इस मामले में एक सक्रिय भूमिका निभाने का साहस दिखाया है।
गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी आत्महत्या ने चकाचौंध से भरी फिल्म उद्योग में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी थी। दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादंवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी है।
के के सिंह ने उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री और अपने बेटे के साथ रह रही रिया चक्रवर्ती व उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षडयंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी व बेईमानी की तथा उसे काफी समय तक बंधक बनाकर और उसपर दबाव डालकर उसका अपने आर्थिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया तथा मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने मंगलवार को बताया था कि शोक संतप्त पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



