Agni Prime Missile: भारत ने ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम को यह परीक्षण किया गया। उसने बताया कि मिसाइल ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन का सत्यापन करते हुए परीक्षण के सभी उद्देश्य हासिल कर लिए।
Highlights:
- नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण
- तीन अप्रैल को शाम करीब सात बजे किया गया परीक्षण
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए डीआरडीओ को दी बधाई
तीन अप्रैल को शाम करीब सात बजे किया गया परीक्षण
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सामरिक बल कमान (एसएफसी) के साथ रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तीन अप्रैल को शाम करीब सात बजे ओडिशा तट पर एपीजी अब्दुल कलाम द्वीप से नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।’’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए डीआरडीओ को दी बधाई
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, एसएफसी प्रमुख और डीआरडीओ तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परीक्षण का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिसाइल का सफल परीक्षण सशस्त्र बलों की ताकत को और मजबूत करेगा। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल चौहान और डीआरडीओ अध्यक्ष समीर वी कामत ने सफल परीक्षण के लिए एसएफसी और डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की।


Download Android App
Download iOS App



