Gaurav Vallabh Joined BJP: कांग्रेस के चर्चित प्रवक्ता गौरव वल्लभ बीजेपी में आज शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गौरव वल्लभ ने बीजेपी मुख्यालय जाकर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को छोड़ने से पहले गौरभ वल्लभ ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना पत्र लिखकर मेरे दिल की सारी भावनाएं व्यक्त कर दी हैं।
Highlights:
- कांग्रेस का दामन छोड़, बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ
- कांग्रेस से खफा होकर, बीजेपी के मिठास में मिलें गौरव वल्लभ
- मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं पत्र में लिखा- गौरव वल्लभ
मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं पत्र में लिखा- गौरव वल्लभ
बता दें आज सुबह ही गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं जो मैंने समय-समय पर कांग्रेस पार्टी को अवगत कराया है, उसे भी अपने इस्तीफे में लिखा। आगे उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि भगवान राम का मंदिर बने और न्यौता मिले और हम उस न्यौता को ठुकरा दें। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह लिखकर दे कि हम वहां नहीं जा सकते। मैं ये कभी स्वीकार नहीं कर सकता हूं।


Download Android App
Download iOS App



