ग्वालियर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम आंदोलन अभियान समिति संयोजक पूर्व विधायक रमेशअग्रवाल के नेतृत्व में आज फूलबाग चैराहा पर कर्नाटक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने में असफल हुई भाजपा के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को उजागर करने के लिये जश्न मनाया गया, ढोल नगाड़े आतिशबाजी मिठाई वितरण कर कांग्रेस जीडीएस गठबंधन की जीत बताया।
संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने किया एवं आभार व्यक्त प्रवक्ता आनंद शर्मा ने किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम अांदोलन अभियान समिति संयोजक पूर्व विधायक रमेशअग्रवाल ने भाजपा के पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह को बेनकाब करते हुए कहा कि भाजपा केन्द्र सरकार के दबाव में कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा 104 विधायको वाली भाजपा को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित करके लोकतंत्र की हत्या की साजिश की थी, लोकतंत्र बचाने के लिये जनमत के सम्मान के लिये कांग्रसे ने रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया सुप्रीम कोर्ट ने भी रात में सुनवाई करते हुए लोकतंत्र बचाने के लिये कर्नाटक को आदेश दिया कि 24 घंटे में भाजपा विधानसभा के अंदर बहुमत सिद्ध करके दिखाये, सच्चाई केा नकारते हुए राज्यपाल ने भाजपा आरएसएस के दबाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में यदुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई।
विधानसभा में कांग्रेस जेडीएस के विधायको की संख्या लगभग 117 थी, संख्याबल को ठुकराकर जिस प्रकार से राज्यपाल ने लोकतंत्र को आघात पहुचंाया उसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र बचाने के लिये 24 घंटे में विधानसभा के अंदर बहुमत सिद्ध करने का जो आदेश दिया और बहुमत सिद्ध करने में भाजपा असफल हुई, सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र बचाया। मोदी अमित शाह, भाजपा पर अंकुष लगाया, 24 घंटे के अंदर भाजपा ने विधायको की खरीदफरोख्त करने के लिये आर्थिक भ्रष्टाचार का हथकंडा अपनाया, कांग्रेस जेडीएस विधायको ने भाजपा को आईना दिखाया कर्नाटक विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने में असफल हुई भाजपा के कृत्यों से सिद्ध हो गया कि सच्चे का बोलबाला है, झूठे का मुंह काला है।
जश्न समारोह में पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व सांसद रामवरन सिंह, प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव आशीश प्रताप राठौर, प्रेम सिंह कुशवाह, बृजमोहन परिहार, श्रीमती रमा पाल, उपाध्यक्ष इस्माईल खां पठान, कमलेश कौरव, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, डाॅ देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



