Surat: गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार को 5 मंजिला आवासीय इमारत ढह गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। NDRF इंस्पेक्टर बाबूलाल यादव ने जानकारी दी कि 5 मंजिला इमारत के ढहने की सूचना मिली, जिसके बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं।
Highlights
- सूरत में ढही 5 मंजिला इमारत
- इमारत के मलबे में दबे कई लोग
- हादसे में 7 की मौत
सूरत में ढही 5 मंजिला इमारत
गुजरात के सूरत में ढही पांच मंजिला इमारत के मलबे से सात शव बरामद किए गए हैं, एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मलबे से एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा, “शनिवार दोपहर करीब 3:55 बजे सूरत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को पांच मंजिला इमारत के ढहने की सूचना मिली। प्रशासन के साथ करीब 20 अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमने पूरी रात तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया।”
मलबे से एक महिला को सुरक्षित बची
मुख्य अग्निशमन अधिकारी पारीक ने कहा कि मलबे से एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया और कुल सात शव निकाले गए। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन के दौरान, हमने मलबे के नीचे से एक महिला की आवाज सुनी। मलबा खोदने के बाद, दमकलकर्मियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। हमने तलाशी अभियान जारी रखा और अब तक सात शव बरामद किए हैं।” मुख्य अग्निशमन अधिकारी पारीक ने कहा कि किसी और व्यक्ति के लापता होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, “हालांकि, तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App





