सुशांत केस: गोवा के ड्रग पैडलर को कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Summary :

अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी ने शहर के अन्य ड्रग डीलरों, पैडलर्स को पकड़ा था और अब तक लगभग 17 लोग एनसीबी की पकड़ में आ चुके हैं, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शोविक और सूर्यदीप मल्होत्रा शामिल हैं।

सुशांत केस में मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद गोवा के एक ड्रग पैडलर क्रिस कोस्टा को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
हाल ही में एनसीबी ने सात अन्य लोगों करनजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नांडीस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी (सभी मुंबई से) और क्रिस कोस्टा (गोवा से) को गिरफ्तार किया था। 
अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी ने शहर के अन्य ड्रग डीलरों, पैडलर्स को पकड़ा था और अब तक लगभग 17 लोग एनसीबी की पकड़ में आ चुके हैं, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शोविक और सूर्यदीप मल्होत्रा शामिल हैं।  गिरफ्तार किए गए अन्य लोग वर्तमान में न्यायिक हिरासत या एनसीबी हिरासत में हैं। यह सभी उनके खिलाफ आरोपों के आधार पर अलग-अलग अवधि के लिए हिरासत में हैं। 

Desk Team