सुषमा स्वराज ने पिछली सरकार में विदेश मंत्री के तौर पर देशवासियों की सेवा का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट कर कहा,‘‘प्रधानमंत्री जी, आपने पाँच वर्ष तक मुझे विदेश मंत्री के तौर पर देशवासियों और प्रवासी भारतीयों की सेवा करने का मौका दिया तथा पूरे कार्यकाल में व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत सम्मान दिया। मैं आपके प्रति बहुत आभारी हूँ। हमारी सरकार बहुत यशस्विता से चले, प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 57 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया, लेकिन उसमें सुषमा स्वराज को जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार शपथ ली।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण समेत तमाम नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला और अपनी नयी सरकार में 57 मंत्रियों को शामिल किया जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री तथा 24 राज्य मंत्री हैं। अमित शाह ने खुद पर विश्वास जताने के लिए Modi का जताया आभार
बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने वाले नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गुरुवार को दूसरी बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह 1971 के बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन गये।


Download Android App
Download iOS App



