Top Hot Seats in Tamil Nadu: तमिलनाडु की 5 हॉट सीट
1. कोलाथुर (Kolathur)
कोलाथुर सीट इस बार हाई-प्रोफाइल मुकाबले का केंद्र है। यहाँ से मुख्यमंत्री M. K. Stalin (DMK) चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी टक्कर AIADMK के पी संथाना कृष्णन से है, जबकि TVK के वीएस बाबू और NTK के Soundara Pandian भी मैदान में हैं। आपको बता दें, कोलाथुर DMK का मजबूत गढ़ माना जाता है, लेकिन AIADMK एंटी-इन्कंबेंसी का फायदा उठाने की कोशिश में है। वहीं TVK और NTK की मौजूदगी से मुकाबला और दिलचस्प व बहुकोणीय हो गया है।
उम्मीदवार
- एमके स्टालिन (DMK)
- पी संथाना कृष्णन (AIADMK)
- वीएस बाबू (TVK)
2. कराइकुडी
कराइकुडी पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और बहुकोणीय है। कांग्रेस (DMK गठबंधन) ने फिर से एस. मंगुडी को उतारा है, जो पहले से मजबूत नेता हैं। AMMK के धेरपोकी वी. पांडी, TVK के डॉ प्रभु टी.के और NTK चीफ Seeman भी मैदान में हैं। इस सीट पर पारंपरिक रूप से कांग्रेस मजबूत रही है, लेकिन एंटी-इन्कंबेंसी असर डाल सकती है। कई मजबूत उम्मीदवारों की वजह से मुकाबला चार तरफा हो गया है।
उम्मीदवार
- एस. मंगुडी (INC)
- धेरपोकी वी. पांडी (AMMK)
- डॉ प्रभु टी.के (TVK)
3. चेपॉक–तिरुवल्लिकेनी
चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी तमिलनाडु की एक बहुत अहम “हॉट सीट” मानी जाती है। यहां से उपमुख्यमंत्री Udhayanidhi Stalin (DMK) फिर से चुनाव लड़े हैं। उनका सीधा मुकाबला AIADMK के आदिराजरा से है, जबकि BSP के मोहम्मद यासिर भी मैदान में हैं। यह सीट DMK का मजबूत गढ़ रही है और पहले पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। इसलिए यह चुनाव सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा (इमेज) की लड़ाई भी है। यहां सबसे बड़ा मुकाबला DMK vs AIADMK है, और सबकी नजर इस बात पर है कि उदयनिधि स्टालिन अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं।
उम्मीदवार
- उदयनिधि स्टालिन (DMK)
- आदिराजराम (AIADMK)
- डी. सेल्वम (TVK)
4. एडप्पाडी (Edappadi)
तमिलनाडु की Edappadi सीट इस बार काफी चर्चा में है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री Edappadi K. Palaniswami चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उनकी सीधी टक्कर DMK के उम्मीदवार C. Kaasi से है, जो विकास और सरकारी योजनाओं के दम पर जीतने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं Naam Tamilar Katchi की A. Priyadharshini भी मैदान में हैं, जो मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही हैं। लेकिन NTK पार्टी की मौजूदगी वोट कटवा का रोल निभा सकती है, जिससे समीकरण बदलने की उम्मीद बनी हुई है।
मुख्य मुद्दे: विकास, किसान, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर।
उम्मीदवार
- सी. कासी (DMK)
- के. पलानीस्वामी (AIADMK)
- प्रियदर्शिनी (NTK)
5. पेराम्बुर (Perambur)
पेराम्बुर तमिलनाडु की एक हाई-प्रोफाइल सीट है, जहां आमतौर पर DMK और AIADMK के बीच मुकाबला होता है। अभी यहां से DMK के R. D. Sekar विधायक हैं, जिन्होंने 2021 में बड़ी जीत हासिल की थी। 2026 चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है क्योंकि फिल्म स्टार Vijay अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) से यहां चुनाव लड़े हैं। पहले यहां सीधा मुकाबला DMK vs AIADMK होता था, लेकिन अब विजय के आने से यह सीट त्रिकोणीय (3 तरफा) और ज्यादा रोमांचक हो गई है।
उम्मीदवार
- आर.डी. शेखर (DMK)
- सी. जोसेफ विजय (TVK)
- एम. थिलागबामा (PMK)
- एस. मंगुडी (INC))