प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में अवैध रेत खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत करोड़ों रुपये मूल्य के 209 उत्खनन ट्रकों को जब्त किए। ईडी ने मामले में पीएमएलए के तहत तकरीबन 130.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
Highlights
- अवैध रेत खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई
- 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
- अवैध रेत खनन में लिप्त थीं कंपनियां
ईडी ने क्या कहा?
ईडी ने बताया कि इसमें 209 उत्खनन ट्रकों की कीमत तकरीबन 128.34 करोड़ रुपये है और तमिलनाडु में गैरकानूनी रेत खनन गतिविधियों में शामिल शनमुगम रामचंद्रन, करुप्पैया रेथिनम, पनीरसेल्वम करिकलन और अन्य लोगों के 35 बैंक खातों में जमा 2.25 करोड़ रुपये शामिल है।
अवैध रेत खनन में लिप्त थीं कंपनियां
एजेंसी ने बताया कि मनी लांड्रिंग का यह मामला तमिलनाडु पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर और खुले स्रोतों से अवैध रेत खनन की प्राप्त जानकारी से उपजा है। जांच के दौरान सामने आया कि उपरोक्त तीनों लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाया और अपने अथवा अपने रिश्तेदारों के नाम पर कंपनियों का एक नेटवर्क खड़ा किया, जो अवैध रेत खनन में लिप्त थीं। इससे पहले मामले में ईडी ने चेन्नई, त्रिची और पुदुकोट्टई के 17 परिसरों की तलाशी ली और 2.33 करोड़ की नकदी, 56.86 लाख के सोने के आभूषण और अन्य कई आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए थे।


Download Android App
Download iOS App



