Tamil Nadu Flood: नदी और झरनो में अचानक पानी बड़ने और बाढ़ आने से कई बार लोगो उसकी चपेट में आ जाते है। काफी बार देखा गया है की ऐसे हादसों में लोगो की मौत भी हो जाती है।
ऐसा ही एक हादसा हुआ तमिलनाडु के तेनकासी कें ओल्ड कोर्टालम झरने में जहां शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक किशोर की मौत हो गई। अग्निशमन एवं बचाव विभाग ने कहा कि अश्विन नाम का किशोर लड़का अचानक आई बाढ़ के दौरान लापता हो गया और एक तलाशी अभियान के दौरान मृत पाया गया। इसमें कहा गया, अश्विन का शव इरत्तई कलवई (दोहरी नहर) में मिला।
Highlights
- झरने में आई बाढ़ से एक किशोर की मौत
- तमिलनाडु के तेनकासी कें ओल्ड कोर्टालम झरने में आई बाढ़
- कई दिनों से हो रही है बारिश
कुछ दिनों से लगातार हो रही है बारिश
भीषण गर्मी के बाद पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के जिलों में मध्यम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में, कन्नियाकुमारी जिले में 7 सेमी, तिरुचेंदूर, थूथुकुडी, वालपारी और तिरुवरूर में 6 सेमी और तेनकासी में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इस बीच, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने थेनी, डिंडीगुल और तेनकासी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर कल भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 5 दिनों तक नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, सेलम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, विरुधुनगर, थूथुकुडी और मदुरै जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।


Download Android App
Download iOS App







