Telangana Accident: कंक्रीट से लदा ट्रक यात्रियों से भरी बस में गिरा, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Summary :

Telangana Accident:  तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को आरटीसी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास सुबह करीब 6.30 बजे हुई। हैदराबाद आ रही बस को विपरीत दिशा से आ रहे कंक्रीट से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद सारा सामान बस पर गिर जाने से कुछ यात्री कंक्रीट के नीचे दब गए। मृतकों में बस और ट्रक दोनों के चालक शामिल हैं। Telangana Accident: चिकित्सा कर्मचारी तैनात…

Telangana Accident:  तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को आरटीसी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास सुबह करीब 6.30 बजे हुई। हैदराबाद आ रही बस को विपरीत दिशा से आ रहे कंक्रीट से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद सारा सामान बस पर गिर जाने से कुछ यात्री कंक्रीट के नीचे दब गए। मृतकों में बस और ट्रक दोनों के चालक शामिल हैं।

Telangana Accident: चिकित्सा कर्मचारी तैनात किए

Telangana Accident
Telangana Accident

तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को फोन पर निर्देश दिया है कि इस दुर्घटना में युद्धस्तर पर आवश्यक राहत कार्य जारी रखें और सभी विभागों को राहत कार्यों में लगा दें। उन्होंने निर्देश दिया है कि दुर्घटना में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए आपातकालीन चिकित्सा सहायता के साथ-साथ पर्याप्त एम्बुलेंस और चिकित्सा कर्मचारी तैनात किए जाएं।

Bus Truck accident: 70 लोग सवार थे

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस में कथित तौर पर 70 लोग सवार थे। कई यात्री घायल हो गए और उन्हें चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे कई घायलों के मदद के लिए चीखने-चिल्लाने के बीच दिल दहला देने वाला दृश्य देखा गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बाहर निकालने के लिए तीन जेसीबी लगाई गईं।

Road Accident News: दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना

Road Accident News
Road Accident News

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करने का आदेश दिया है। तेलुगु राज्यों में 10 दिनों से भी कम समय में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

Road Accident in Telangana: 20 लोगों की दर्दनाक मौत

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक है कि रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई एक सड़क दुर्घटना में 17 से अधिक यात्रियों की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं कई लोगों को आई गंभीर चोटों पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं।

ALSO READ: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, ऑटो ड्राइवर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।