भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा,16 सालों के बाद होगी गिरफ्तारी

Summary :

16 साल बाद आतंकी तहव्वुर राणा की भारत में गिरफ्तारी

आतंकी तहव्वुर राणा को 26/11 मुंबई हमले के आरोप में 16 साल बाद भारत लाया गया है। NIA की टीम उससे पूछताछ करेगी और तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत रखा जाएगा। राणा के खिलाफ कई आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया है। उसे विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया है। इसके बाद आतंकी राणा को एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हेडक्वार्टर ले जाया जा रहा है, जहां उससे जांच एजेंसियों की तमाम टीम पूछताछ करेगी. इसके बाद राणा को तिहाड़ जेल में बंद कर दिया जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर हाई सिक्योरिटी तैनात है।

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

बता दें कि आतंकी तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक है. जिसे आज गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया गया है। अब एयरपोर्ट से सीधे राणा को NIA कोर्ट ले जाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि NIA के पास पहले से मौजूद कई सारे सबूत है जैसे ईमेल, ट्रैवल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान, जिसके बारे में NIA की टीम राणा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

राणा के कई आपराधिक रिकॉर्ड

साल 2011 में NIA ने जो चार्जशीट दर्ज की थी, उसके मुताबिक राणा ने अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलमैन हेडली की सहायता की थी. हेडली ने ही 26/11 हमले से पहले मुंबई और अन्य स्थानों की जांच की थी। राणा का दोस्त हेडली का सीधा कनेक्शन ISI के खूंखार अफसर मेजर इकबाल से होने की बात भी सामने आई। यह भी खबर थी कि ये लोग आपस में मिलकर कई कॉलेजों को अपना निशाना बनाने वाले थे।

राणा ने बचाव के लिए की कई अपील

आतंकी राणा ने अपने बचाव के लिए कई ठोस कदम उठाये लेकिन असफल रहें। अमेरिका में अपने बचाव को लेकर कई अपीलें कीं, लेकिन आखिरकार 7 अप्रैल 2025 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका ख़ारिज कर दी।

अब जांच में राणा का क्या होगा?

हालांकि अब भारत में NIA की टीम को पूरा भरोसा है कि राणा से पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और ISI से जुड़ी नई जानकारी सामने आ सकती है। ऐसे में कई फरार आतंकी के बारे में सूचना मिलने की उम्मीद है। वहीं कोर्ट ने सभी फरार आतंकवादी के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए हैं।

Israel के पूर्व राजदूत ने राणा के प्रत्यर्पण को बताया ‘शानदार घटनाक्रम’

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।