Tesla Launch in India : मस्‍क हुए गदगद, भारत में आज खुलेगा टेस्‍ला का पहला शोरूम

Summary :

आज यानी 15 जुलाई 2025 इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दिन है। दुनिया की सबसे रईस शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) भारत में अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में टेस्ला अपना शोरूम मुंबई के बांद्रा में शुरू करेगा। दूसरी तरफ आज वियतनामी कार कंपनी विनफास्ट भी भारत में अपने सफर की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडलों की बुकिंग शुरू करने जा रहा है। सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक यह बेहद अनोखा संयोग है कि अमेरिकी और वियतनामी दिग्गज कंपनियां एक ही…

आज यानी 15 जुलाई 2025 इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दिन है। दुनिया की सबसे रईस शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) भारत में अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में टेस्ला अपना शोरूम मुंबई के बांद्रा में शुरू करेगा। दूसरी तरफ आज वियतनामी कार कंपनी विनफास्ट भी भारत में अपने सफर की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडलों की बुकिंग शुरू करने जा रहा है।

सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक

यह बेहद अनोखा संयोग है कि अमेरिकी और वियतनामी दिग्गज कंपनियां एक ही दिन भारत में एंट्री कर रही हैं। टेस्ला (Tesla) जहां दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक है, वहीं विनफास्ट भी तेज़ी से उभरती कार निर्माता कंपनी है। टेस्ला आज भारत में अपना पहला शोरूम या एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करेगी, वहीं विनफास्ट इस मामले में थोड़ा आगे है। विनफास्ट पहले ही देश के 27 शहरों में 32 डीलरशिप के साथ साझेदारी कर चुकी है और कंपनी आज से अपनी कारों की बुकिंग शुरू करेगी।

Tesla and VinFast: ऑटो इंडस्ट्री के लिए आज बड़ा दिन! एक साथ दो दिग्गजों की भारत में एंट्री, जानें कौन सी कारें होंगी पेश - Tesla and VinFast Set for India Entry

भारत में टेस्ला मॉडल Y

टेस्ला (Tesla) अपनी भारत यात्रा की शुरुआत सादगी से कर रही है।कंपनी मुंबई में अपना पहला शोरूम खोल रही है। शुरुआत में टेस्ला भारत में केवल एक ही कार मॉडल बेचेगी और यह टेस्ला मॉडल Y है। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला अब तक अपने शंघाई प्लांट से मॉडल Y की छह यूनिट मुंबई भेज चुकी है। इन छह गाड़ियों का इस्तेमाल बिक्री के लिए नहीं, बल्कि शोरूम में डिस्प्ले और टेस्ट ड्राइव के लिए किया जाएगा। यानी ग्राहक शोरूम में इन गाड़ियों को देख और समझ सकेंगे, लेकिन शुरुआत में इन यूनिट्स की डिलीवरी नहीं की जाएगी।

टेस्ला कार की कीमत

कंपनी द्वारा अपनी वेबसाइट पर भारत के लिए अपडेट की गई कीमतों के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60 लाख रुपये हो सकती है।

इस रियर-व्हील ड्राइव मॉडल की कीमत लगभग 59.89 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसकी ऑन-रोड कीमत 61.07 लाख रुपये रहने वाली है।

वहीं, रेड वेरिएंट में लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की कीमत करीब 68.14 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसकी ऑन-रोड कीमत 71.02 लाख रुपये होगी।

दो वेरिएंट में मॉडल Y

मॉडल Y दो वेरिएंट में आती है – लॉन्ग रेंज RWD और लॉन्ग रेंज AWD (डुअल मोटर)। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज और परफॉर्मेंस है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 574 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही, यह केवल 4.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे एक शक्तिशाली और फुर्तीला इलेक्ट्रिक SUV बनाता है। भारत में, जहाँ इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है, टेस्ला मॉडल Y एक खास और प्रीमियम विकल्प साबित हो सकती है।

read also:गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।