ग्वालियर : शहर में विकास तेजी से हो रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, सरकार का उददेश्य है कि विकास समाज के हर व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए सभी के द्वारा मिलकर कार्य किया जा रहा है।
उक्ताशय के निर्देश प्रदेश सरकार के नवीकरण उर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने वार्ड 49 में तारागंज के पास नवीन पुल निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता मानसिंह कुशवाह उपस्थित रहीं।
वार्ड 49 स्थित तारागंज में लालचंद अखाडे के पास 11 लाख 70 हजार रुपए की लागत से नवीन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल निर्माण का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर शेजवलकर ने कहा कि विकास तो सभी वार्डों में हो रहा है, लेकिन इस सब के साथ हम शहरवासियों को शहर में स्वच्छता रखने एवं जल संरक्षण के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों का दायत्वि है कि जितनी आवश्यकता हो उतने ही पानी का उपयोग करें तथा व्यर्थ पानी न फैलाएं क्योंकि आने वाले समय में पानी का गंभीर संकट आने की संभावना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद गीता मानसिंह कुशवाह ने कहा कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सुविधा होगी तथा यातायात में सुगमता होगी। पुल के भूमिपूजन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कौशल बाजपेयी, रमेश सेन, मुन्नेश जादौन, मुन्ना सिंह, गब्बर जाटव, उमेश मित्तल, कमल रजक सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



